फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: CHC में नहीं मिला इलाज, निजी अस्पताल में नवजात की मौत; चार बेटियों की मां बोली- पति ने कह दिया मर जाओ

Sun, 27 Jul 2025 12:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

यूपी के सोनभद्र स्थित सीएचसी में पैदा होने के एक दिन बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई। यहां ईलाज नहीं मिला तो परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। यहां बच्ची की माैत के बाद हंगामा मच गया। वहीं, उसकी मां ने बताया कि इसकी जानकारी होने के बाद भी पति और ससुराल के लोग नहीं आए।
विज्ञापन
अस्पताल में बैठी नवजात की मां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sonbhadra News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी में नवजात बच्ची की मौत के बाद रविवार को जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


वहीं महिला ने भी पति और ससुराल वालों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए बताया कि बच्ची की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में कोई डॉक्टर या नर्स नहीं मिला, जिससे मजबूरन उसे निजी अस्पताल ले जाना पड़ा। जहां शनिवार को बच्ची की मौत हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बिडर गांव निवासी फूलवंती देवी पत्नी रंगबहादुर ने शुक्रवार शाम सीएचसी दुद्धी में एक बच्ची को जन्म दिया था। डिलीवरी के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी। फूलवंती के अनुसार, अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सों को ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन कोई नहीं मिला। ऐसे में मजबूरी में बच्ची को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

महिला ने बताया कि बच्ची की मौत के बाद उन्होंने अपनी मायके से आई मां के साथ शव को अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया। जब यह बात ससुराल वालों को पता चली, तो ससुर और अन्य परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर बच्ची को गायब किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

फूलवंती ने बताया कि उसे न तो पति का साथ मिला और न ही सास-ससुर का। चार बेटियों की मां होने के कारण परिवार से हमेशा ताने मिलते रहे। इस बार भी जब उसने फोन कर सभी को बुलाया, तो किसी ने मदद नहीं की। मुंबई में रह रहे पति अनिल पटेल ने फोन पर यहां तक कह दिया कि मर जाओ, हमें कोई मतलब नहीं। मामले की जानकारी मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे प्रकरण की छानबीन में जुट गई।

इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. शाह आलम अंसारी ने बताया कि महिला ने शुक्रवार को सुबह 8:55 बजे एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया था, जिसका वजन साढ़े तीन किलो था। अस्पताल की ओर से किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई है। मामला घरेलू विवाद का प्रतीत हो रहा है, जिसमें कुछ अनहोनी की आशंका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें