फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एक चिकित्सक के भरोसे उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/खलियारी/सलखन। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित नगरीय पीएचसी के साथ ही खलियारी और सलखन पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 228 मरीजों का उपचार कर दवा दी गई। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सिर्फ एक चिकित्सक के सहारे उपचार किया गया।
विज्ञापन

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रॉबर्ट्सगंज में मरीजों का उपचार कर रहे डॉ.जेपी सिंह ने बताया कि बदलते मौसम में सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित मरीज आ रहे हैं। रविवार को यहां 32 मरीज आए, जिनका उपचार कर दवा दी गई। इस मौके पर मनोज राठौर, कृष्णकांत चौबे आदि रहे। सलखन स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जन आरोग्य मेले में 86 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी गई। डाॅक्टर सतीष कुमार, एलटी अखिलेश राय, मनीष कुमार, एचवी सुनीता विश्वकर्मा, एएनएम सितारा,राजेश कुमार, सोमरी आदि रहे। खलियारी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 110 मरीजों को दवा दी गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.अमित सिंह ने बताया कि मेले में कुल 110 मरीजों का उपचार कर दवा दी गई। अधिकांश मरीज बुखार, खांसी के रहे। एएनएम सरस्वती देवी ने बताया कि 10 महिलाओं के वजन, बीपी, एचबी, एचआईवी की जांच कर आयरन की गोलियां दी गईं। चार महिलाओं की डिलीवरी कराई गई। लैब टेक्नीशियन पवन कुमार ने बताया कि कुल 25 मरीजों की मलेरिया, टाइफाइड, शुगर की जांच हुई। इस मौके पर सीएचओ सुनीता यादव , फार्मासिस्ट अनूप कुमार ने मरीजों को दवा दी। मेले में बलियारी, पड़री, रायपुर, तेंदुआ, सुअरसोत, मांची, नगवां, दरमा, करही, सिकरवार, अधौरा आदि इलाकों से लोग इलाज कराने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें