रॉबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में उपचार करते चिकित
सोनभद्र/सलखन। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें सर्दी जुखाम, बुखार, पेट दर्द, शुगर के 72 मरीजों का उपचार कर दवा वितरण किया गया।
रॉबर्ट्सगंज में संचालित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. जेपी सिंंह ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य में सर्दी जुखाम, बुखार समेत अन्य 32 मरीजों का उपचार कर दवा वितरण किया गया। मौसम बदलने की वजह से पेट दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इस मौके पर मनोज राठौर, कृष्णकांत चौबे समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। वहीं सलखन स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 40 मरीजों का उपचार हुआ। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ.अंंकित सिंह ने बताया कि बुखार, पेट दर्द, शुगर के अधिक मरीज आए थे। इनका स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए दवा वितरण किया गया। मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर धूप से बचाव,जादे पानी का सेवन करने की सलाह दी गई। इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे। इसी तरह केकराही स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नगवां ब्लॉक के खलियारी स्थित पीएचसी पर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए दवा वितरित किया गया। मरीजों को बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी गई।