फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाली गई कलश यात्रा

Tue, 17 Feb 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
गायत्री परिवार की ओर से चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ मंगलवार से शुरू हो गया। सोन नदी से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान निकली झांकी और आदिवासियों का करमा नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। सुबह नौ बजे सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, युवतियां, पुरुष और बच्चे सोन नदी के तट पर पहुंचे। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद ने मशाला जलाया। वहीं महिलाओं ने कलश में जल लिया। यहां से निकली कलश यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रेलवे खेल मैदान पर पहुंची जहां कलश स्थापित किया गया। पूरा नगर गायत्री मंत्रों से गुंजायमान रहा। यात्रा में ऊटों की सवारी भी आकर्षण का केंद्र बनी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें