फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन की मजबूती के लिए दी जिम्मेदारी

Tue, 17 Feb 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के चतुर्वेदी धर्मशाला में मंगलवार को कांग्रेस की बैठक हुई। इसमें 12 मार्च को केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के गलत नीतियोें के विरोध में होने वाले रेल चक्कजाम और हाईवे जाम को सफल बनाने का खाका तैयार किया गया।
विज्ञापन


 कार्यकर्ताओं को शहर से  गांव तक संगठन मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष रामयज्ञ द्विवेदी ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आगामी 12 मार्च को

केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों को उजागर करने के लिए विरोध स्वरूप रेल चक्काजाम और हाइवे जाम किया जाएगा। इसको सफल बनाने के लिए अभी से कार्यकर्ता जुट जाएं।
विज्ञापन


पदाधिकारी सहायता अभियान में सहयोग करते हुए 28 फरवरी तक रसीद जमा कर दें। कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी जाति, धर्म के लोगाें के  हित में कार्य करती है।

 जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौड़ ने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार कार्यकर्ता कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। आगामी चुनावों को देखते हुए कार्यकर्ता अभी से शहर से गांव तक संगठन को मजबूत करने में जुट जाए।

संचालन जिला महासचिव अनिल सिंह ने की। बैठक में छोटलाल चौरसिया, राजेश चौधरी, सुधा राय, विजय शास्त्री, अरूण कुमार सिंह, गोपाल प्रसाद गुप्ता, ईश्वरी नारायण सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें