फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: लखनऊ-दिल्ली जाने वाली ट्रेनों का दुद्धी में ठहराव हो

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। नई दिल्ली और लखनऊ को जाने वाली ट्रेनों का दुद्धी में ठहराव कराने की मांग को लेकर चेयरमैन कमलेश मोहन ने सपा सांसद छोटेलाल खरवार को ज्ञापन सौंपा। बृहस्पतिवार को दुद्धी पहुंचे सांसद को पत्र देकर चेयरमैन ने परिवहन से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

बताया कि आदिवासी बहुल क्षेत्र के प्राचीन तहसील मुख्यालय से देश और प्रदेश की राजधानी तक आवागमन के लिए दुद्धी नगर रेलवे स्टेशन पर एक भी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं है। दुद्धी में न्यायालय, तहसील मुख्यालय, डिग्री कॉलेज आईटीआई सहित कई संस्थान हैं। क्षेत्र के आदिवासी, व्यापारी, वादकारी, अधिकारी, कर्मचारी समेत अन्य को दिल्ली और लखनऊ जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी रूट से रांची-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों का आवागमन होता है। लेकिन कोई ट्रेन यहां नहीं रुकती। झारखंड के बरवाडीह से लखनऊ टनकपुर को जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन कोरोना काल से ही बंद कर दिया गया है। जनहित में उसके स्थान पर एक नई ट्रेन को संचालित किया जाना आवश्यक है। सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर सोनभद्र में राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव कराया है। इस मांग को संसद में रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें