फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: प्रयागराज से चोपन आने वाली ट्रेनों का भीरपुर स्टेशन पर नहीं होगा ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज प्रशासन ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय (पीडीडीयू)-प्रयागराज सेक्शन में तीसरी लाइन के लिए भीरपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य हो रहा है। इसके कारण 27 अप्रैल से छह मई तक डाउन दिशा में भीरपुर स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव नहीं होगा।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि गाड़ी संख्या 63238 सूबेदारगंज-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन मेमू दैनिक का ठहराव नहीं होगा।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 64596 सूबेदारगंज-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन मेमू दैनिक और गाड़ी संख्या 13310 प्रयागराज–चोपन अनारक्षित एक्सप्रेस दैनिक ट्रेनों का भीरपुर स्टेशन पर 27 अप्रैल से छह मई तक डाउन दिशा में ठहराव अस्थायी रूप से समाप्त किया गया है।
विज्ञापन

वहीं दक्षिण मध्य रेलवे में हो रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण गाड़ी संख्या 04131-04132 कानपुर सेन्ट्रल-एसएमवीबी बेंगलुरु विशेष गाड़ी को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें