हिण्डाल्को ट्रेनिंग एवं डेवलपमेंट सेंटर में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न नौकरियों के लिए बेहतर उम्मीदवारों के चयन के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों के चयन विषय पर चर्चा हुई। फंकशनल मैनेजरों को प्रशिक्षित किया गया।
हिण्डाल्को रेणुकूट क्लस्टर के मानव संसाधन प्रमुख अरुण कुमार ने कार्यशाला का शुभारंभ किया और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि यह प्रशिक्षण विशेषकर ग्रेजुएट इंजीनियर प्रशिक्षितों और अभियंताओं के भर्ती के समय सर्वाधिक उपयुक्त उम्मीदवार के चयन में फंकशनल मैनेजर्स के लिए बहुत मददगार होगा। यदि भर्ती के समय सबसे उपयुक्त उम्मीदवार के चयन से किसी प्रकार की चूक हो और गलत उम्मीदवार चयनित हो जाए तो किसी भी संस्थान को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।
कार्यशाला के फैकेल्टी, टैलेंट मैनेजमेंट प्रैक्टिसेज एवं रिक्रुटमेंट राइट टैलेंट विषय के विशेषज्ञ, आदित्य बिड़ला फाइनेंशियल सर्विसेज मुंबई के उपाध्यक्ष डा. देवाशीष रथ दो दिनों के इस कार्यशाला में महान अल्युमीनियम, रेणुसागर पावर डिवीज़न, उत्कल अल्युमिना एवं हिण्डाल्को रेणुकूट के फंकशनल मैनेजर्स को इन विषयों पर प्रशिक्षित करेंगे।
कार्यक्रम के पूर्व हिण्डाल्को ट्रेनिंग एवं डेवलपमेंट सेंटर के प्रमुख एसके दास ने अरुण कुमार, डा. रथ एवं प्रशिक्षण में उपस्थित फंकशनल मैनेजर्स का स्वागत करते हुए कार्यशाला के रूपरेखा पर प्रकाश डाला। डा. रथ ने कहा कि यह कार्यशाला, फंकशनल मैनेजर्स के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों के चयन प्रक्त्रिस्या में महारत करने में सहायक होगा और समय-समय पर वेबीनार के माध्यम से भी इन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा।