सीआईएसएफ में 20,500 कांस्टेबलों के भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। चयनित अभ्यर्थियों को देश के छह केंद्रों पर एक अप्रैल से प्रशिक्षण होगा। अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेज दिया गया है। सीआईएसएफ में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में भर्ती प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
एक वर्ष पूर्व अनपरा, शक्तिनगर, विंध्यनगर स्थित सीआईएसएफ यूनिटों के साथ अन्य जगहों पर भर्ती प्रक्रिया अपनाई गई थी। इसको लेकर अपनाई गई चयन प्रक्रिया को अब जाकर अंतिम रूप दे दिया गया है। सीआईएसएफ अनपरा यूनिट कमांडेंट मनीष कुमार राय ने बताया कि कुल 20500 कांस्टेबलों की भर्ती होनी है।
इसके लिए अभ्यर्थियों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर सूची विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई। इन अभ्यर्थियों को एक अप्रैल से राजस्थान, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, झारखंड स्थित कुल छह प्रशिक्षण केंद्रों पर ट्रेनिंग देने का काम शुरू कर दिया जाएगा।बताया कि वैसे तो अर्ह पाए गए सभी अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजा गया है। जिनको नहीं मिला है। वह विभागीय वेबसाइट पर लाग इन कर रिक्रूटमेंट आफ कांस्टेबल कंडीडेट कार्नर से इसको हासिल कर सकते हैं।