फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तसर रेशम के बारे में किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
राजकीय रेशम फार्म मुर्धवा में आयोजित तसर रेशम प्रशिक्षण में उप​स्थित लोग। स्रोत विभाग
विज्ञापन
रेणुकूट। केंद्रीय रेशम बोर्ड की तरफ से मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 कार्यक्रम के तहत मुर्धवा (बेलहत्थी) स्थित राजकीय रेशम फार्म में बृहस्पतिवार को तसर (टसर) रेशम प्रशिक्षण आयोजित किया गया। वैज्ञानिक डॉ. हरेंद्र यादव के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संपत खरवार रहे। सहायक निदेशक रेशम नागेंद्र राम ने किसानों को विभागीय सहायता योजनाओं और सहकारी समिति के कार्यों की जानकारी दी। उन्हें रेशम के साथ अन्य कार्यों से होने वाली आय के बारे में भी बताया गया। उन्हें वर्तमान वर्ष में लागू न्यूनतम समर्थन मूल्य से भी अवगत कराया गया। वर्ष 2025-26 में अधिक कोया उत्पादन के लिए रजवंती देवी को 500 रुपये प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं वैज्ञानिक डॉ. हरेंद्र यादव ने कीटपालन में बरती जाने वाली सावधानियों पर विस्तृत जानकारी दी। वक्ताओं ने कीटपालन में वैज्ञानिक तकनीकी अपनाने पर जोर दिया। सहायक रेशम विकास अधिकारी मुर्धवा सूबेदार ने प्रौढ़ कीटपालन, कीट स्थानांतरण और औषधि के सामयिक उपयोग की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें