फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्योरपुर में टला बड़ा रेल हादसा : भारी बारिश से झारो क्रॉसिंग के पास बही ट्रैक की मिट्टी

विज्ञापन
म्योरपुर के झारो रेलवे क्रॉसिंग के पास बही मिट्टी को रोकने के लिए रखी गई बोरियां
विज्ञापन
म्योरपुर (सोनभद्र)। म्योरपुर-दुद्धी मार्ग पर झारो गांव के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। गढ़वा-चोपन रेलखंड पर ट्रैक के किनारे की मिट्टी तेज पानी के बहाव में बड़ी मात्रा में कटकर बह गई थी। इसकी जानकारी मिलते ही रेल कर्मचारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू कराया। लगातार हो रही वर्षा के कारण ट्रैक के आसपास का हिस्सा कमजोर होने लगा था, जिससे रेल परिचालन के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया था। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए रेलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद प्रभावित स्थान पर नई मिट्टी भरी। पानी के दोबारा बहाव से मिट्टी को बहने से रोकने के लिए ट्रैक के किनारे मिट्टी से भरी बोरियों की दीवार बनाई गई, जिससे कटाव को पूरी तरह नियंत्रित किया जा सके। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, रेलवे ट्रैक के किनारे हुआ यह कटाव बेहद चिंताजनक था। यदि समय रहते रेल कर्मचारी सक्रिय नहीं होते, तो बारिश के कारण यह कटाव और बढ़ जाता। इससे न सिर्फ ट्रैक उखड़ सकता था, बल्कि किसी बड़ी ट्रेन दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई थी। ग्रामीणों ने फिलहाल किए गए इस अस्थायी इंतजाम पर राहत तो जताई है लेकिन साथ ही रेलवे के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि बारिश के मौसम में ऐसे संवेदनशील स्थानों की नियमित रूप से तकनीकी निगरानी की जाए और भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए यहां स्थायी सुरक्षा उपाय किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें