राबर्ट्सगंज नवीन सब्जी मंडी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कार्मिक को प्रशिक्षण देते डीडीओ राम?
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लगे पीठासीन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ट्रेनिंग देने के लिए शनिवार को मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया। राबर्ट्सगंज नगर स्थित नवीन मंडी परिसर में आयोजित प्रशिक्षण में सभी ब्लॉकों से आए 30 मास्टर ट्रेनरों को डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल और शिवनारायण सिंह ने बैलेट बाक्स के बारें में प्रशिक्षण दिया गया। सीडीओ ने बताया कि मास्टर ट्रेनर 11 से 15 अप्रैल तक पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। रविवार से तीन पॉलियों में सुबह 8.30 बजे से 11 बजे तक, दोपहर 12 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक और दोपहर बाद 3.30 बजे से शाम छह बजे तक पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 15 अप्रैल तक कुल 2250 पीठासीन अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्मिक प्रभारी/सीडीओ अमित पाल शर्मा के नेतृत्व में प्रशिक्षण प्रक्रिया कराई जाएगी। प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।