दुद्धी तहसील सभागार में संभावित प्रत्याशियों को चुनाव आचार संहिता के बारे में जानकारी देते डीए?
- फोटो : SONBHADRA
दुद्धी/ विंढमगंज। दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बूटबेढवा में स्थित भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज में शनिवार को पुलिस प्रशासन की ओर से जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें डीएम अभिषेक सिंह ने पंचायत चुनाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि आचार संहिता का पालन करते हुए हर व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है। उम्मीदवार अपने चुनाव-प्रचार के साथ-साथ 45 वर्ष के अधिक उम्र के लोगों को कोविड-19 वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक कर सरकार का सहयोग करने को कहा। कहा कि चुनाव में कोई उम्मीदवार आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को एजेंट न बनाए। एसपी एपी सिंह ने भी आचार संहिता के बारे में विस्तार से बताया।
झारखंड बॉर्डर पर स्थित ग्राम पंचायत बूटबेढ़वा के भारतीय इंटरमीडिएट कालेज में डीएम और एसपी ने ग्राम प्रधान समेत अन्य पदों के लिए भाग्य आजमाने वाले संभावित उम्मीदवारों और संभ्रात व्यक्तियों के साथ बैठक कर क्षेत्रीय समस्याओं पर भी चर्चा किया। डीएम ने कहा कि सरकारी भवनों के दीवारों, बिजली के खंभों पर चुनाव प्रचार सामग्री को कदापि न लगाया जाए। मतदान केंद्र से सौ मीटर की दूरी पर ही प्रत्येक उम्मीदवार शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव प्रचार कर सकता है। कोई भी उम्मीदवार आपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्ति को एजेंट कदापि ना बनाएं। सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार करना भी कानूनन अपराध है। एसपी ने कहा कि झारखंड बॉर्डर के इलाकों पर पुलिस के द्वारा मतदान केंद्र पर पैनी नजर बनाए हुई है। एसडीएम दुद्वी रमेश कुमार, विंण्ढमगंज थाना प्रभारी विनोद कुमार सोनकर, दरोगा संतोष यादव, संजीव राय, संभावित उम्मीदवार दिनेश प्रसाद यादव, अविनाश यादव, नकछेदी यादव, अशोक जायसवाल, रमेशचंद्र कुशवाहा, लालती देवी, तारा देवी संजय कुमार गुप्ता, ज्वाला प्रसाद, राम प्रसाद यादव, रामकिशुन, बबंदर यादव, लखन लाल पासवान, पुरुषोत्तम यादव, सरजू यादव, भुनेश्वर यादव, गोपाल प्रसाद यादव, निरंजन विश्वकर्मा, महेंद्र प्रसाद, अरविंद जयसवाल, लवकुश चंद्रवंशी आदि मौजूद रही।