फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की देखरेख को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। पूर्व माध्यमिक विद्यालय खरुआंव परिसर में बच्चों की देखभाल एवं शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पहले दिन सोमवार को 20-20 की संख्या में चार भागों में शामिल कुल 80 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी उदय चंद्र राय एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी रामचंद्र ने फीता काटकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि पूर्व प्राथमिक स्तर के छोटे बच्चों के शारीरिक, मानसिक, भाषा व भावनात्मक समेत समग्र विकास के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षक अविनाश शुक्ला ने बताया कि यह प्रशिक्षण प्राथमिक एवं पूर्व प्राथमिक के अंतरसंबंधों पर आधारित है, जिसे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूर्ण किया जाना है। अशोक चौबे, विनोद तिवारी, उर्वशी सिंह, माधुरी सिंह, शशि प्रभा सिंह एवं शशि कला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दे रही हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक नंद कुमार शुक्ला ने की। संचालन अविनाश शुक्ला ने किया। इस मौके पर लवकुश शुक्ला, प्रमोद कुमार, सोनम आर्य, संध्या, उदयनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें