फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नवनिर्मित रेलवे पुल पर 95 किमी की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
धनबाद रेल मंडल के शक्तिनगर-करेला रोड मार्ग पर बजरंगनगर में नवनिर्मित रेलवे पुल का बुधवार को पूर्व मध्य रेलवे के संरक्षा आयुक्त सुमैया मित्रा ने निरीक्षण किया। इस दौरान पुल पर 95 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाकर स्पीड ट्रायल भी किया गया।
विज्ञापन

संरक्षा आयुक्त की रिपोर्ट के बाद इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन आरंभ होगा। रेल संरक्षा आयुक्त के नेतृत्व में टीम बुधवार की सुबह स्पेशल ट्रेन से अनपरा रेलवे स्टेशन पहुंची।
यहां से मोटर ट्राली में बैठकर अनपरा के बजरंगनगर में बने रेलवे पुल पर पहुंचे। पुल के सभी 14 पिलर और अपार्टमेंट की जांच कर सैंपल एकत्रित किए। दोपहर एक बजे तक पुल का निरीक्षण चला।
विज्ञापन

वापस अनपरा स्टेशन होते हुए स्पेशल ट्रेन से कृष्णशिला रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां से 95 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पुल पर ट्रेन चलाया गया, जो सफल रहा। रेल संरक्षा आयुक्त की रिपोर्ट के बाद पुल से मालगाड़ी व सवारी ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।
इस दौरान मुख्य प्रशासन अधिकारी रामाश्रय पाण्डेय, मुख्य अभियंता जावेद अख्तर, डीआरएम धनबाद कमल किशोर सिन्हा, आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।


दो वर्ष से रुका था पुल का काम
करीब 33 किमी लंबे शक्तिनगर-करेला रोड दोहरीकरण का कार्य दो वर्ष पहले ही पूर्ण कर लिया गया था, लेकिन बजरंगनगर में रेलवे पुल के विस्थापितों के आपत्ति के बाद पुल निर्माण कार्य रुक गया था। विवाद सुलझाने के लिए बिछड़ी गांव में नया स्टेशन बनाना पड़ा। कई बैठकों के बाद रेलवे ने विस्थापितों की बात मान ली, जिसके बाद पुल निर्माण का कार्य मार्च में प्रारंभ हुआ, जो अक्तूबर में पूर्ण कर लिया गया।


60 करोड़ से बना है 400 मीटर लंबा पुल
बजरंगनगर में रेलवे के पुल निर्माण में कुल 60 करोड़ का खर्च आया है। पुल की लंबाई 400 मीटर, 14 पिलर और दो अपार्टमेंट है। रेलवे पुल पर पैदल चलने के लिए अलग से जगह बनाई गई है। यह मरम्मत कार्य के दौरान और अचानक ट्रेन आने पर लोगों को आवागमन में सुरक्षा देगी। वर्तमान में अभी अनपरा स्टेशन से होते हुए प्रतिदिन करीब 70 मालगाड़ी कोयला लेकर दूसरे प्रांतों को जाती हैं। पुल बनने और दोहरीकरण का कार्य पूर्ण होने से अब मालगाड़ियों के आवागमन की संख्या दोगुनी हो सकेगी। इससे एक तरफ रेलवे को आमदनी होगी तो दूसरी तरफ सड़क मार्ग से होने वाले कोल परिवहन से लगने वाले जाम व प्रदूषण से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें