फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रेलर ने दो कारों को टक्कर मारकर घसीटा, एक चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र के नौकोठिया के पास रविवार शाम एक ट्रेलर ने दो कारों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि एक कार चालक घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। अनपरा थाना क्षेत्र की एनपीसीसी कॉलोनी निवासी शाकिब अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार शाम करीब 6:30 बजे वह कार से अनपरा से ओबरा की ओर जा रहे थे। रिहंद डैम पुल पार कर नौकोठिया के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे ट्रेलर ने कथित तौर पर गलत दिशा में आकर उनकी कार में टक्कर मार दी। आरोप है कि टक्कर के बाद ट्रेलर उनकी कार को करीब 25 से 30 मीटर तक घसीटता ले गया। चालक ने वाहन से सिर बाहर निकालकर जान से मारने की धमकी भी दी। हादसे में शाकिब के माथे के दाहिने हिस्से में गंभीर चोट आई। तहरीर के अनुसार, पीछे चल रही होंडा अमेज कार भी ट्रेलर की चपेट में आ गई और करीब 30 से 40 मीटर तक घसीटती चली गई। घटना के बाद चालक ट्रेलर को करीब 500 मीटर दूर खड़ा कर फरार हो गया। पिपरी थाना प्रभारी राजेश जी चौबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें