फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। अनपरा थाना क्षेत्र के ककरी झूलन ट्राॅली के पास बृहस्पतिवार को शक्तिनगर की ओर जा रही एक कार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने ओवरटेक करने के प्रयास में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रेलर कार को कई मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हालांकि घटना में कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

हादसे की पूरी घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे ट्रेलर ने रफ्तार में लापरवाही बरतते हुए कार को पीछे से टक्कर मारी और कई मीटर तक घसीटा। स्थानीय लोगों की मानें तो ट्रेलर ड्राइवर ओवरटेक करने की जल्दबाज़ी में नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ। संयोग रहा कि कार सवार परिवार इस घटना में बाल-बाल बच गया। कार के सामने कोई बड़ा वाहन न होने की वजह से बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात भी बाधित हो गया। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें