फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ब्रेक फेल होने से ट्रक से टकराया ट्रेलर

विज्ञापन
डाला में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वहन। संवाद
विज्ञापन
डाला। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर शनिवार सुबह अल्ट्राटेक वाहन पार्किंग के पास ब्रेक फेल होने से राखड़ लदा ट्रेलर आगे चल रहे कोयला लदे ट्रक से टकरा गया। हादसे में ट्रेलर चालक अरुण बाल-बाल बच गया। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। राखड़ लदा ट्रेलर बीजपुर से रानीगंज और प्रतापगढ़ होते हुए रायबरेली जा रहा था। तेलगुड़वा से डाला की ओर आते समय ढलान पर ट्रेलर का अचानक ब्रेक फेल हो गया। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इससे ट्रेलर आगे चल रहे कोयला लदे ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराया। चालक अरुण ने बताया कि डाला चढ़ाई के ढलान पर ब्रेक फेल होने से यह दुर्घटना हुई। गनीमत यह रही कि दुर्घटना में उसे कोई चोट नहीं आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें