फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: स्वच्छ भारत मिशन के कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
fवकास भवन में विरोध प्रदर्शन करते सोनभद्र स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के पदा​धिकारी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
सोनभद्र। मानदेय वृद्धि समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के आउटसोर्स कर्मचारियों ने शनिवार को कार्य बहिष्कार किया। कंसलटेंट एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) के बैनर तले कर्मचारियों ने पंचायतीराज विभाग के निदेशक और मिशन निदेशक को संबोधित ज्ञापन सौंपकर मांगें पूरी करने की अपील की। मांगें नहीं माने जाने पर एक दिसंबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। जिला कंसलटेंट किरण सिंह ने कहा कि कर्मचारी पिछले 11 वर्षों से मानदेय वृद्धि की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं हुआ। उन्होंने निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार मानदेय तय करने और हर साल 10 प्रतिशत वृद्धि करने की मांग की। इसके अलावा पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज, 20 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा, महिला कर्मचारियों को मानदेय सहित मातृत्व अवकाश, एचआर पॉलिसी लागू करने और राज्य, जिला व ब्लॉक स्तर पर पारस्परिक स्थानांतरण की सुविधा देने की मांग उठाई। कर्मचारियों ने वर्ष 2014 से अब तक मिशन के 33 कर्मचारियों की मृत्यु के बाद उनके परिवारों को सहायता नहीं मिलने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने मृत कर्मचारियों के परिजनों को सहायता देने और मानदेय से काटे गए जीएसटी व सर्विस टैक्स की धनराशि वापस करने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष अनिल केसरी ने कहा कि कई बार ज्ञापन देने के बावजूद केवल आश्वासन मिला है। शनिवार को कर्मचारियों ने कार्यालय पहुंचकर उपस्थिति दर्ज कराई, लेकिन काम नहीं किया। आंदोलन के अगले चरण में 29 नवंबर को जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिया जाएगा। 30 नवंबर को उपनिदेशक पंचायत के माध्यम से निदेशक को मांगपत्र भेजा जाएगा। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं तो एक दिसंबर से प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार और सात दिसंबर को पंचायतीराज निदेशालय और पंचायतीराज मंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें