एनसीएल की कोयला परियोजना में कोयला लोड करने करने जा रहे ट्रेलर की केबिन में बुधवार को अचानक आग लग गई। आग भड़की तो चालक व खलासी कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। वहीं आग से केबिन जलकर राख हो गई।
घटना पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के जयंत इलाके में सुबह आठ बजे के करीब हुई। सिंगरौली-जयंत मार्ग से एक ट्रेलर कोयला लोड करने एनसीएल की निगाही कोयला खदान जा रहा था। इसी दौरान जयंत लोडिंग प्वाइंट के पास अचानक ट्रेलर के केबिन में आग लग गई। चालक व खलासी कुछ समझ पाते तब तक आग का दायरा बढ़ गया। दोनों ने कूद कर जान तो बचा लिया लेकिन केबिन धू-धू कर जलने लगी। इसके चलते राह पर आवागमन पर भी ठप हो गया। सूचना के बाद दमकल पहुंचा लेकिन तब तक आग ने पूरी केबिन को चपेट में ले लिया और वह जलकर खाक हो गई। पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में शार्ट सर्किट का अंदेशा दिखाई दे रहा है घटना की जांच की जा रही है।