फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 15 फरवरी तक डाला में ओवरब्रिज पर शुरू होगा आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। डीएम चंद्रविजय सिंह और एसपी डाॅ. यशवीर सिंह ने शनिवार को संयुक्त रूप से चोपन-डाला मार्ग पर बग्घानाला के पास रेलवे ओवरब्रिज का औचक निरीक्षण किया। पुल का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। मजदूरों की संख्या कम होने पर नाराजगी जताई। डीएम ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर कार्य में प्रगति दिखनी चाहिए।
विज्ञापन

मध्य अगस्त से ओवरब्रिज के रास्ते बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। मरम्मत कर इसे दो माह में चालू कराने का लक्ष्य था, लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हुआ है। ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में शिथिलता होने के कारण सड़क मार्ग से आवागमन में बड़े वाहनों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
डीएम ने कहा कि जिन भी एजेंसियों को निर्माण से जुड़ी जो जिम्मेदारी दी गई है, वह निर्धारित समय में पूर्ण कराएं। इस दौरान कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि 15 फरवरी तक जनमानस के प्रयोग के लिए ओवरब्रिज को प्रारंभ कर दिया जाएगा। डीएम ने निर्देशित किया कि ओवरब्रिज में क्रेक रिपेयरिंग का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ कर लें। पूर्व मध्य रेलवे धनबाद मंडल के डिप्टी चीफ इंजीनियर शशिरंजन यादव ने डीएम को सारी स्थितियों से अवगत कराया। इस दौरान ओबरा एसडीएम प्यारेलाल मौर्य, एडीआईओ विनय कुमार सिंह, रेलवे जेई उमेश चंद्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें