फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से ठप हुआ हाइवे पर आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। इलाके में दो दिन से हो रही लगातार बारिश से करीब सौ मीटर हाइवे पानी में डूब गया। इसके चलते राजमार्ग पर छोटे बड़े वाहनों के पहिए थम गए। बरसात से कोयला परिवहन पर भी व्यापक असर पड़ा।
विज्ञापन

शक्तिनगर के राजकिशन बस्ती के रहवासी क्षेत्र के पास स्थित रेलवे ओवरब्रिज के नीचे भारी जल जमाव के बाद वाहनों को खड़िया कोटा बाइपास के जरिए शक्तिनगर पहुंचना पड़ा। यह स्थिति दिन भर बनी रही। लगातार बारिश से कोयला खदानों में फिसलन बढ़ गई। इसका असर कोयला परिवहन पर देखने को मिला। तीन दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से पशु पक्षियों सहित आम जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। शुक्रवार सुबह से शाम तक लगातार बारिश से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इलाके में बुधवार से लगातार बारिश जारी है। बारिश की वजह से नाली, तालाब, नदी, उफान पर है। बीना बस स्टैंड के पीछे आबाद रहवासी क्षेत्र में स्थित कई घरों में पानी घुस गया। इसके चलते परेशानी बढ़ गई। अत्यधिक बारिश की वजह से कोटा सब स्टेशन से संचालित ग्रामीण इलाकों की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। जगह जगह बिजली फाल्ट के चलते बृहस्पतिवार रात से लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति शुक्रवार को भी नहीं सुधर पाई। बिजली अनापूर्ति के चलते क्षेत्र भर के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें