फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: स्मार्ट मीटर के विरोध में व्यापारियों ने सड़क पर किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज मेन मार्केट में स्मार्ट विद्युत मीटर के विरोध में धरने पर बैठे व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में शुक्रवार को व्यापारी उग्र हो गए। बिना सहमति स्मार्ट मीटर लगाने का आरोप लगाते हुए नगर के मेन चौक के पास सड़क पर धरने पर बैठ गए। इससे मुख्य बाजार में जाम लग गया। करीब डेढ़ घंटे तक व्यापारी नारेबाजी और प्रदर्शन करते रहे। मौके पर पहुंचे एक्सईएन ने उनकी समस्याओं का समाधान का आश्वासन दिया, तब मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

दुकानों पर पुराने मीटर की जगह स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। शुक्रवार को टीम मेन चौक के पास स्थित कटरे में पहुंची। दुकानों पर मीटर बदलने का काम चल रहा था, तभी व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया।
जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल और उद्योग व्यापार संगठन के नेतृत्व में व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल जैन ने कहा कि बिजली निगम मनमानी पर उतारू है। सरकार का स्पष्ट आदेश है कि बिना उपभोक्ताओं की सहमति से स्मार्ट मीटर न लगाए जाएं।
विज्ञापन

इसके बावजूद जबरन मीटर बदले जा रहे हैं। पुराने मीटर की रीडिंग का भी कोई ब्योरा नहीं दिया जा रहा। स्मार्ट मीटर लगाने से व्यापारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि जो स्मार्ट मीटर लग रहा है वह जनहित में नहीं है। उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि निगम एक तरफ व्यापारियों के 5 से 10 हजार बकाया होने पर कनेक्शन काट रहा है, वहीं, प्रभावशाली लोगों और सरकारी विभागों पर कार्रवाई नहीं हो रही है।
मौके पर पहुंचे एक्सईएन एसबी ठाकुर ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उच्चाधिकारियों से बात कर समाधान निकाला जाएगा। धरने में नरेंद्र गर्ग, राजेश बंसल, विमल अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, पवन जैन, प्रशांत जैन, आनंद जायसवाल, राजेश जायसवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें