सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को वाणिज्य कर आयुक्त जीएसटी लखनऊ को ज्ञापन प्रेषित करके जीएसटी के सर्वे का विरोध किया। कहा कि उद्योग व्यापार मंडल 1980 से बिक्री कर के सर्वे का विरोध उसके बाद वैट के सर्वे का विरोध कर रहा है। व्यापारियों का कहना है कि सर्वे से सरकार का राजस्व नहीं बढ़ता है बल्कि अधिकारियों के जेब का राजस्व जरूर बढ़ जाता है। व्यापारियों ने सर्वे करने के निर्णय को वापस लेने की मांग की। हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन प्रेषित करने वालों में जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिला महामंत्री राजेश बंसल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, प्रकाश केशरी, सुरेश केशरी, अजय केशरी आदि शामिल रहे।