फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं का बकाया लेने गए व्यापारी की प्रयागराज में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं का बकाया लेने प्रयागराज गए व्यापारी की बुुधवार की रात वहां संदिग्ध हाल में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रो-रोकर उनका बुरा हाल है।
विज्ञापन

चोपन थाना क्षेत्र के रजधन गांव निवासी राजेंद्र केसरी (40) गांवों में भ्रमण कर चावल-गेहूं खरीदते हैं और उसे दूसरे व्यापारियों को बेचते हैं। उन्होंने क्षेत्र से गेहूं लेकर प्रयागराज के एक व्यापारी को बेचा था। परिजनों के मुताबिक उनका लाखों रुपये व्यापारी पर बकाया था। भुगतान लेने के लिए व्यापारी के बुलाने पर वह बुधवार को प्रयागराज गए थे। वहां करीब तीन घंटे मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अचानक राजेंद्र की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आननफानन प्रयागराज के ही निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन रात में प्रयागराज रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें