एएसपी ने बताया कि प्रकरण के खुलासे के लिए एसपी अभिषेक वर्मा की तरफ से सीओ सिटी रणधीर मिश्रा के निर्देशन में तीन टीमें गठित की गई थी। एसओजी, सर्विलांस और राॅबर्ट्सगंज पुलिस की टीम ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि उरमौरा में ढाबा पर बस रात में रुकी थी।
उस दौरान सभी यात्री खाना खाने उतरे थे। संबंधित ढाबे के साथ ही आस-पास के कुल 70 सीसी टीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। सामने आए चेहरों के बारे में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि इस चोरी के तार महाराष्ट्र से सटे एमपी के मानवर जिला धार क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। लोढ़ी चौकी इंचार्ज उमाशंकर यादव की अगुवाई वाली टीम ने वहां जाकर पांच दिन तक डेरा डाले रखा।
इसके बाद मिली जानकारियों के आधार पर सफीक खान निवासी खेरवाजगीर, थाना मानवर, जिला धार (मध्यप्रदेश) को टोंकी रोड थाना मनावर से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 24 लाख के जेवरात भी बरामद किए गए, जिसे वह बेचने के लिए ले जा रहा था।