फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डंपर से टक्कर के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 30 मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली में शुक्रवार सुबह नौ बजे तेज रफ्तार डंपर ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दिया। इसके चलते ट्रॉली पलट गई और सवार 30 मजदूर घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत नाजुक है।
विज्ञापन

घटना बैढ़न (सिंगरौली) कोतवाली के सासन चौकी क्षेत्र में स्थित सिद्धीकला गांव में हुई। गंभीर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सिद्धीकला गांव में शुक्रवार को डंपर चालक आगे जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली से पास लेने के दौरान मजदूरों से भरी ट्रॉली को टक्कर दी। इससे ट्रॉली सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद ग्रामीण काफी संख्या में एकत्रित हो गए और राहत बचाव में जुट गए। इस दौरान डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने घायलों का प्राथमिक उपचार कराया। वहीं पांच गंभीर रूप से घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। फरार चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया है। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल मजदूरों में बेलापति कोल (32) पत्नी अखिलेश कोल, सुशीला देवी कोल (28) पत्नी रामदुलारे कोल, उमामती देवी कोल (45) पत्नी रामकेश कोल, रामकेश कोल (48) पुत्र रामबख्स कोल सभी निवासी गांव तियरा पलहवा टोला व लाली देवी केवट (28) पत्नी छोटे केवट निवासी सिद्धीकला को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें