फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटा, चालक और खलासी की मौत

Wed, 09 Nov 2016 12:27 AM IST
सोनभद्र
विज्ञापन
fish loded truck was overturned after hitting - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चितरंगी थाने के बुड़वा नाला पुल से सोमवार देर रात अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली कई फुट नीचे खाई में गिर गई। इस हादसे में चालक और खलासी की मौके पर मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।  
विज्ञापन


बगदरा गांव के रहने वाले तुकेंद्र सिंह (47) अपना ट्रैक्टर लेकर किसी काम से बड़कुड़ गए थे। उनके साथ गांव का रहने वाला बबउ कोल (50) भी सवार था। रात 10 बजे के बाद तुकेंद्र सिंह ट्रैक्टर लेकर बड़कुड़ से अपने घर बगदरा के लिए निकले। रास्ते में में पडने वाली चढ़ाई पार करने के बाद वह ढ़लान पर बने बुड़वा नाले पुल पर पहुंचे। इसी बीच अधिक स्पीड के वजह से ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और पुल से कई फुट नीचे पलट गया।


इससे ट्रैक्टर चला रहे तुकेंद्र सिंह व सहयोगी बबउ इंजन के नीचे दब गए। रात के वजह से घटना की जानकारी आसपास के लोगों को नहीं हो पाई। सुबह राहगीरों ने हादसे की जानकारी दिया। सूचना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। कुछ ही देर बाद संबंधितों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को ट्रैक्टर के नीचे निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




















 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें