फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बेकाबू होकर पुलिया से गिरा ट्रैक्टर, दबकर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज थाना क्षेत्र के धोरपा गांव में शनिवार को खेत की जोताई कर लौटते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे पलट गया। इसकी चपेट में आने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

धोरपा ग्राम पंचायत निवासी रामेश्वर यादव (55) शनिवार को दोपहर बाद ट्रैक्टर से खेत की जोताई कर रहे थे। जोताई पूरा होने के बाद वह घर लौटने लगे। दोरह पुल पर ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। चालक रामेश्वर यादव इसके नीचे दब गए।
जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को हटाकर चालक को बाहर निकाला गया, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रामेश्वर अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों को छोड़कर चले गए। सूचना पर एसओ प्रमोद यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें