फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 92755 लाभार्थियों ने नहीं कराई ई-केवाईसी, मुफ्त सिलिंडर पर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सरकार ने दिवाली का तोहफा दिया है। उन्हें एक सिलिंडर मुफ्त मिलेगा, लेकिन यह सुविधा उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगी, जिन्होंने ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
विज्ञापन

जिले में इस योजना के तहत ढाई लाख से अधिक उपभोक्ता हैं, जबकि ई-केवाईसी कराने वालों की संख्या 1.58 लाख ही है। उज्ज्वला योजना के तहत तेल कंपनियों की ओर से जिले में 251294 उपभोक्ताओं को गैस कनेक्शन दिए गए हैं।
सरकार ने उन्हें दिवाली पर मुफ्त सिलिंडर देने की घोषणा की है। इसके तहत लाभार्थियों को संबंधित एजेंसी से सिलिंडर मुहैया कराया जाएगा। वह नकद राशि देकर 14.2 किलो गैस से भरा सिलिंडर प्राप्त करेंगे। बाद में यह पूरी राशि उनके बैंक खाते में वापस कर दी जाएगी।
विज्ञापन

इस सुविधा का लाभ पाने के लिए लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण बैंक खाता से गैस कनेक्शन का लिंक होना (ई-केवाईसी) होना जरूरी है। जिले में इसकी स्थिति अच्छी नहीं है। कुल 251294 लाभार्थियों के सापेक्ष सिर्फ 158539 ने ही ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की है।

दिवाली के बाद होली पर भी मिलेगा मुफ्त सिलेंडर
उज्ज्वला के लाभार्थियों को साल में दो बार मुफ्त सिलेंडर मिलना है। पहला सिलेंडर दिवाली पर तो दूसरा होली के अवसर पर दिया जाएगा। दोनाें ही बार उपभोक्ता पहले नकद राशि देकर सिलेंडर लेंगे, फिर उनके खाते में पैसा वापस होगा।
विज्ञापन


उज्ज्वला लाभार्थियों की जिले में स्थिति
कंपनी : कनेक्शन संख्या : लंबित ई-केवाईसी
आईओसी: 175482: 61269
बीपीसी: 39967: 18276
एचपीसी: 35845: 13210
कुल: 251294: 92755
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें