फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: प्लास्टिक मुक्त होंगे पर्यटन स्थल, मिनी गोवा से शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/डाला। प्लास्टिक मुक्त सोनभद्र अभियान से अब जिले के पर्यटन स्थल भी जोड़े जाएंगे। बृहस्पतिवार को मिनी गोवा अबाड़ी से सीडीओ जागृति अवस्थी ने इसकी शुरुआत की। सीडीओ के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान यहां से 200 किलो प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया गया।
विज्ञापन

सीडीओ के नेतृत्व में अबाड़ी को चार भागों में बांटकर अभियान चलाया गया। सीडीओ के साथ डीडीओ हेमंत सिंह, डीसी मनरेगा रविंद्र वीर और डीपीआरओ नमिता शरण ने टीमों का नेतृत्व किया। प्रत्येक टीम में ग्रामीणों के अलावा कर्मचारी और स्कूली बच्चे शामिल रहे। टीम ने पर्यटन स्थल पर फैले हुए प्लास्टिक कचरे को एकत्रित किया। सीडीओ ने कहा कि यह पर्यटन स्थल प्रकृति का सुंदर तोहफा है। यहां घूमने आने वाले प्लास्टिक और कचरा छोड़कर गंदगी फैलाते हैं। पर्यटन स्थलों को साफ रखना सभी की जिम्मेदारी है। सीडीओ ने सभी अधिकारियों से आह्वान किया कि अपने कार्यस्थल को साफ रखें और लोगों को जागरूक करें। जनपद में चल रहे प्लास्टिक मुक्त अभियान को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने एवं प्लास्टिक इकट्ठा करने के लिए बोरी रखने को प्रोत्साहित करने में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर प्रतीक्षा जायसवाल एवं विजय कुमार को सम्मानित किया। सीडीओ ने ग्राम प्रधान प्रह्लाद चेरो, दो सफाई कर्मी एवं सचिव को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में चोपन बीडीओ शुभम बरनवाल, डीसी स्वच्छ भारत मिशन अनिल केशरी, एडीओ पंचायत काशीराम ठाकुर, चोपन के पंचायत सचिव दीपक पांडेय, शिवकुमार कुशवाहा, अभिषेक सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें