फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाख से लौवा पहाड़ी शिव मंदिर जाने के लिए सीढ़ी बनवाएगा पर्यटन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना से रजखड़ गांव स्थित लौवा पहाड़ी पर स्थित शिवमंदिर पर श्रद्धालुओं को आने जाने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा 50 लाख रुपये धन से सीढ़ियों के निर्माण कराया जाएगा। सीढ़ियों पर रेलिंग के साथ ही पहाड़ी पर एक कक्ष का निर्माण व हैंडपंप लगाया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरो ने रविवार को भूमिपूजन करके निर्माण कार्य की शुरूआत की। लौवा पहाड़ी ऐतिहासिक पहाड़ी है। दूर दराज से लोग यहां दर्शन पूजन को आते हैं। शिवरात्रि में यहां मेला लगता है। हजारों की संख्या में शिवभक्त मंदिर में दर्शन पूजन को पहाड़ी चढ़ते है, सीढ़ियों के निर्माण से और मंदिर प्रांगण में हैंडपम्प लगाए जाने पर लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। इस मौके पर पर्यटन विभाग के अधिकारियों के अलावा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बृजेश कुमार कुशवाहा, दुम्हान के पूर्व प्रधान रामसुरेश कुशवाहा, सुरेंद्र अग्रहरी, अमरनाथ जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें