फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आतंकी घटना के विरोध में निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी/घोरावल। कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादी हमले के विरोध में शुक्रवार को देर शाम विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला। मशाल जुलूस श्री संकट मोचन मंदिर से निकल कर अमवार तिराहे से वापस लौटकर महिला थाना, तहसील मोड़, म्योरपुर मोड़ से पुन: वापस श्रीसंकट मोचन मंदिर परिसर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, सुरेंद्र अग्रहरि सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पहलगाम की आतंकी घटना का विरोध किया। दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सुरेंद्र गुप्ता, रवि जायसवाल, आलोक जायसवाल, संदीप गुप्ता रहे। घोरावल: रामेश्वर रामलीला मंच पर विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान का पुतला लेकर नारेबाजी की। विभाग मंत्री राजीव कुमार,अध्यक्ष भाजपा सीमा गुप्ता, गणेशदेव पांडेय उपस्थित रहे। शक्तिनगर: बीना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड पर शुक्रवार शाम विहिप और बजरंग दल ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन कर शहबाज शरीफ का पुतला फूंका। शक्तिनगर में गो रक्षा नारी रक्षा समिति ने भी पाकिस्तान का पुतला जलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें