फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुद्धी में शौचालय घोटाला, जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। विकासखंड के डुमरा ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण में घोटाला सामने आया है। शनिवार को गांव के लोगों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर अफसरों से इसकी शिकायत की। उनका आरोप है कि गांव में 180 से अधिक शौचालय वर्षों बाद भी नहीं बने, लेकिन उनकी धनराशि निकाल ली गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने तहसीलदार को जांच अधिकारी नामित कर पूरी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

डुमरा गांव के ग्रामीण छोटेलाल मौर्य, रामनरेश, सुनील कुमार, प्रमोद कुमार, पल्लवी देवी, गीता देवी, नंदलाल, अशोक, भोला, साजन, कामेश्वर, कमला, यशोदा देवी, जयप्रकाश आदि ने एसडीएम को सौंपे पत्र में तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव और प्रधान पर मिलीभगत कर घोटाले का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि सत्र 2017-18 में 531 ग्रामीणों का शौचालय निर्माण कराने के लिए ग्राम पंचायत को धनराशि उपलब्ध कराई गई थी। इसमें से सैकड़ों शौचालय का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। करीब 180 शौचालय अभी तक बने ही नहीं हैं। पूरा कार्यकाल बीतने के बाद भी न तो शौचालय का निर्माण पूरा कराया गया और न ही धनराशि वापस की गई। ग्रामीण आज भी शौचालय बनाए जाने की आस लगाए बैठे हैं। एसडीएम दुद्धी शैलेंद्र मिश्र ने कहा कि दुद्धी ब्लॉक के डुमरा गांव में शौचालय निर्माण कार्य घोटाले की शिकायत मिली है। घोटाले की जांच के लिए तहसीलदार दुद्धी के नेतृत्व में टीम गठित कर दिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें