फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूटरचित तरीके से आवास दिए जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। अभिलेखों में हेराफेरी कर प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) दिए जाने की शिकायत एक व्यक्ति ने अफसरों से की है। घोरावल ब्लॉक के ढुटेर गांव निवासी राकेश ने आरोप लगाया है कि संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों ने सत्यापन टीम की ओर से जारी छूटे हुए पात्र लाभार्थियों की सूची में हेराफेरी कर और जाति बदलकर आवास दिया है। इससे वह पात्रता पूरी करने व शासन से पंजीयन संख्या (आईडी) मिलने के बाद भी आवास से वंचित है। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है, मगन जिम्मेदार अधिकारी बदल-बदल कर रिपोर्ट लगाकर शासन- प्रशासन को गुमराह कर रहे हैं। ऐसे में इस प्रकरण की किसी अन्य विभागीय उच्चाधिकारियों से जांच कराकर आवास आवंटित किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें