फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चेकडैम बनाने के लिए डीएम ने खुद चलाया फावड़ा, विधायक ने भी किया श्रमदान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत तिलौलीकलां में शुक्रवार को डीएम बद्रीनाथ सिंह और विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने चेकडैम निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान गांव का निरीक्षण कर विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन भी किया।
विज्ञापन

गांव के पंचायत सचिवालय और खाद्यान्न वितरण केंद्र का जायजा लिया। ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी ली। डीएम ने बताया कि तिलौली कलां ग्राम पंचायत ने एक आदर्श ग्राम का स्वरूप ग्रहण कर लिया है।
ग्राम में पंचायत भवन, मिनी पार्क, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सीएससी सेंटर, पुस्तकालय, अन्नपूर्णा भवन, अंत्येष्टि स्थल, विवाह भवन, खेल मैदान और रामलीला मंच जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सामुदायिक एवं व्यक्तिगत शौचालय, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र, खाद गड्ढे, डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण, और ग्रे वाटर प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्थाएं की गई हैं।
जल संरक्षण के लिए अमृत सरोवर का निर्माण और वर्षा जल को तालाबों में ले जाने की व्यवस्था भी की गई है। विधायक और डीएम ने संयुक्त रूप से चेकडैम निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।
डीएम ने स्वयं फावड़ा चलाकर कार्य की शुरुआत की। बताया कि चेकडैम के निर्माण से कृषकों को सिंचाई में सुविधा मिलेगी। इस मौके पर डीडीओ हेमंत कुमार सिंह, डीसी मनरेगा रवींद्र वीर सिंह, डीपीआरओ नमिता शरण, ग्राम प्रधान महिमा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें