फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की चपेट में आकर चार की मौत

Thu, 18 Jun 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के साथ गिरी बिजली से गुरुवार को चार की मौत हो गई। जबकि महिला समेत तीन झुलस गईं। इनको अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


 कोन संवाददाता के अनुसार पिंडारी गांव में गुरुवार को अपराह्न हल्की बरसात हो रही थी। सोमारू का नौ वर्षीय पुत्र सुद्दु दरवाजे पर खेल रहा था। तभी बिजली गिरी और उसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

 दुद्धी संवाददाता के अनुसार दीघुल गांव में दो बजे के करीब बिजली की चपेट में आने से सफीउल्लाह (16) पुत्र अब्दुल गफ्फार की मौत हो गई।

 चोपन और ओबरा संवाददाता के अनुसार परसोई गांव निवासी शारदा की पांच वर्षीय पुत्री ऊषा गुरुवार की शाम पांच बजे बरसात के दौरान आई आंधी में जामुन बीनने जा रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान बिजली गिरने से बच्ची की मौत हो गई। ओबरा थानाक्षेत्र के बाड़ी गांव के पास सड़क पर ट्रैक्टर से गिट्टी गिरा रहे श्रमिक शाम पांच बजे बिजली गिरने से झुलस गए।

इसमें बाड़ी निवासी महेंद्र (38) की मौके पर मौत हो गई। बाड़ी निवासी शिवप्रसाद (35) झुलस गया। चोपन थानाक्षेत्र के कनछ गांव निवासी नीलांचल (12) गुरुवार की शाम बिजली की चपेट में आकर झुलस गया।
विज्ञापन


वह महुआ के पेड़ के नीच बैठकर डोरी बीन रहा था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। म्योरपुर संवाददाता के अनुसार थानाक्षेत्र के कुसम्हा गांव निवासी चंद्रकला (28) पत्नी जगदीश गुरुवार की दोपहर घर में काम कर रही थी।

 आंगन की सफाई करते समय गिरी बिजली की चपेट में आने से चंद्रकला झुलस गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें