फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन पर 36 घंटे से चल रही हड़ताल खत्म

Sat, 22 Aug 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला संवाददाता, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर 36 घंटे से चल रही भूख हड़ताल को शनिवार की शाम को तहसीलदार ने आश्वासन देकर खत्म कराया।
विज्ञापन


 इससे पूर्व म्योरपुर के खेल मैदान में चल रहे अनशन कार्यक्रम के समर्थन में बभनी के लोगों ने बाइक जुलूस निकाला और नारेबाजी करते हुए अनशन स्थल तक पहुंचे। अनशन समाप्त होने पर तहसीलदार जितेंद्र सिंह को सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।

अनशन के दूसरे दिन सोना बच्चा अग्रहरि ने कहा कि दुद्धी जिला बनने से यहां की जनता को बहुत राहत मिलेगी। अभी राबर्ट्सगंज तक का सफर तय करने में आम आदमी से लेकर खास आदमी को दिन भर का समय लग जाता है।
विज्ञापन


साबिर हुसैन ने कहा कि आंदोलनों के माध्यम से ही हम किसी भी परिणाम तक पहुंच सकते हैं। गुर्जर आंदोलन हम सबको नहीं भूलना चाहिए। इससे पूर्व बभनी से सुखसागर यादव एडवोकेट के नेतृत्व में बाइक जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन


इसे मुनीस खां ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भूख हड़ताल के समर्थन में दुद्धी सिविल बार एसोसिएशन और दुद्धी बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता कार्य से विरत रहे। इस मौके पर दिनेश अग्रहरि, प्रेमचंद यादव, सरफुद्दीन, प्रभू सिंह, बबई सिंह, सत्यनारायण यादव आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें