फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: युवक की प्रताड़ना से तंग किशोरी ने छोड़ा स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र निवासी किशोरी को एक युवक परेशान कर रहा है। किशोरी ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज के एक वार्ड निवासी व्यक्ति ने एसपी से मिलकर मदद की गुहार लगाई है। तहरीर में उसने बताया कि उरमौरा निवासी अनिष पांडेय ने उनकी बेटी के नाम से इंस्टाग्राम की फेक आईडी बनाई है। वह फोन कर कर उसे ब्लैकमेल करता है। गाली-गलौच करने के साथ पैसा मांगता है। लंबे समय से उसे डराकर प्रताड़ित कर रहा है। पहले बेटी ने डर से घर पर जानकारी नहीं दी। अब उसने घर वालों की घटना बताई। वह काफी डरी है। वह स्कूल भी नहीं जाना चाहती है। युवक उससे काफी पैसे भी ले चुका है। मामले में पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया है।

000

किशोरी ने डोंगिया डैम में लगाई छलांग, मौत

सोनभद्र। सुकृत चौकी क्षेत्र के गौरही गांव के डोंगिया जलाशय (डैम) में एक किशोरी ने छलांग लगा दी। उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है।करमा थाना क्षेत्र के सिरसिया ठकुराई के लोहरतरिया गांव निवासी रामधुनुष यादव की बेटी अमृता (14) कक्षा सात में पढ़ती थी। रविवार की सुबह वह किसी काम से घर से साइकिल से निकली थी। वह राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के गौरहीं गांव पहुंची। वहां पुल पर साइकिल खड़ी की। इसके बाद गौरई सिरसिया ठाकुरई मार्ग पर बने पुल से डोगिया जलाशय में छलांग लगा दी। डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे सुकृत चौकी प्रभारी बृजेश पांडेय ने स्थानीय लोगों की मदद से शव निकलवाया। आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें