फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खराब सड़कों के कारण नहीं निकलेगी तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
अनपरा नगर में निकलने वाले तिरंगा यात्रा मार्ग मे फैला कीचड़। संवाद - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

विज्ञापन
। नगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अवधूत भगवान राम महाविद्यालय की ओर से निकलने वाली तिरंगा यात्रा इस वर्ष खराब सड़कों के कारण नहीं निकाली जाएगी। सड़कों पर फैले कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढों के चलते महाविद्यालय प्रशासन ने यात्रा निरस्त करने का निर्णय लिया है। समय रहते जिम्मेदारों ने न तो गड्ढों की मरम्मत कराई और न ही कीचड़ की सफाई कराई।
हर वर्ष तिरंगा यात्रा महाविद्यालय से निकलकर नेहरू चौक, औड़ीमोड़, बिछड़ीमोड़, अनपरा मोड़, अनपरा बाजार और काशीमोड़ होते हुए औड़ीमोड़ स्थित महाविद्यालय पहुंचकर समाप्त होती है। इस वर्ष इन रास्तों पर कीचड़ और गड्ढों के कारण यात्रा में शामिल लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता। सबसे अधिक समस्या महाविद्यालय से औड़ीमोड़-नेहरू चौक तक है। ठेकेदार ने सड़क पर मिट्टी डालकर छोड़ दी है, जिससे वहां कीचड़ हो गया है। औड़ीमोड़ से अनपरा मोड़ के बीच भी कई जगह बड़े गड्ढे हैं और सड़क पर गिट्टी व कीचड़ फैला है। हाल ही में भ्रमण पर आए डीएम ने सड़क विभाग को गड्ढों की मरम्मत और हाईवे की नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद अब तक गड्ढों की मरम्मत नहीं कराई गई और न ही नियमित सफाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सड़क खराब होने के कारण इस वर्ष नगर में तिरंगा यात्रा नहीं निकाली जाएगी। इसके बजाय महाविद्यालय के पीछे स्थित गांव में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। - डॉ. अजय विक्रम सिंह, प्राचार्य, अवधूत भगवान राम महाविद्यालय, अनपरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें