फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंट्रोल रूम में शिकायतों का करें समयबद्ध निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नोडल अधिकारी डॉ. राज शेखर प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने कलेक्ट्रेट में स्थापित कोविड कंट्रोल रूम, इमरजेंसी आपरेशन सेंटर, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण निरीक्षण गुरुवार को किया। इस दौरान उन्होंने टेलीफोन, काल रजिस्टर, एंबुलेंस से समय से मरीजों को भर्ती कराने का समय अनुपालन रजिस्टर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टेलीफोन पर आने वाली शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण, एंबुलेंस को समय से पहुंचने में लगने वाले समय का डिटेल के साथ ही मरीजों का डिटेल डाटा अद्यतन तैयार रखने के निदेश दियें। उन्होंने कन्ट्रोम रूम के अधिकारियों व कर्मचारियों से कार्य करने की स्थिति को जाना। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कोरोना संक्रमण से बचते हुए कन्ट्रोल रूम को अनवरत क्रियाशील रखने के निर्देश दियेे। इस दौरान डीएम एस. राजलिंगम, सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी, सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय, सीएमएस डॉ. पीबी गौतम, एसडीएम यमुनाधर चौहान, डिप्टी कलेक्टर डॉ. कृपा शंकर पांडेय, रमेश कुमार, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, डीएसओ डॉ. राकेश तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें