फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शाम को था तिलक, दोपहर में कुएं में गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। थाना क्षेत्र के धूमा में शनिवार की दोपहर कुएं में गिरकर एक युवक की मौत हो गई। शनिवार की शाम युवक का तिलकोत्सव होना था। इस घटना से तिलक की खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन

विंढमगंज थाना क्षेत्र के धूमा गांव निवासी चंद्रशेखर के बेटे अमरेश कुमार (26) की शादी क्षेत्र के एक गांव में तय थी। पांच मई को होने वाली शादी से पूर्व शनिवार को तिलकोत्सव का कार्यक्रम था। घर में तिलक समारोह को लेकर तैयारी चल रही थी। नाते-रिश्तेदार भी आ चुके थे। इस बीच शनिवार की दोपहर पानी की आवश्यकता को देखते हुए अमरेश घर से कुछ दूर स्थित कुएं में लगे पंपसेट को चालू करने के लिए गया। पंपसेट को चालू करने के लिए कुएं से बाल्टी से पानी निकाल रहा था। इस दौरान अचानक पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गया। मौके पर मौजूद परिजन और रिश्तेदार उसे कुएं से निकालकर अस्पताल ले गए, जहां देखते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। तिलक समारोह से कुछ घंटे पहले मातम छा गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें