फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बच्छराज कुंवर जंगल की ओर निकला बाघ, गांवों में अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी/सोनभद्र। जनपद से सटे छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर से लगे कैलाशपुर जंगल में बुधवार को बाघ को देखा गया। रात में बाघ कैलाशपुर से निकलकर पनसरा जंगल होते हुए बच्छराज कुंवर जंगल की ओर चला गया है। वन विभाग व पुलिस ने गांवों में अलर्ट जारी करते हुए ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बुधवार की सुबह अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर वाड्रफनगर से लगे कैलाशपुर जंगल में बाघ विचरण करते देखा गया था। बाघ स्टेट हाईवे किनारे खेत में जंगलीसुअर का शिकार कर उसे खा रहा था। इस दौरान मुख्य मार्ग से गुजर रहे वाहन चालकों ने मोबाइल से वीडियो भी बनाया था। इस घटना के कुछ देर में ही बाघ ने दहाड़ लगाना शुरू कर दिया। यह देख कैलाशपुर जंगल से लगे गांवों के लोग दहशत में आ गए। सूचना पर वन विभाग व पुलिस की टीम जंगल क्षेत्र से लगे अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर पहुंच कर राहगीरों को सुरक्षित तरीके से वहां से निकलवा था। वहीं ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की हिदायत दी। वनक्षेत्राधिकारी वाड्रफनगर वनपरिक्षेत्र उत्तम मिश्रा ने बताया कि बाघ पनसारा जंगल की ओर से होते हुए बच्छराज कुंवर जंगल की ओर चला गया है। बाघ पर लगातार रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें