फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सिंगरौली में दिखा बाघ

विज्ञापन
सिंगरौली के सरई जंगल में दिखाई देता बाघ - फोटो : samvad
विज्ञापन
सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में बाघ की दहाड़ से ग्रामीण सहम गए हैं। बाघ की मौजूदगी से कई गांवों में दहशत का महौल पैदा हो गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने बाघ के पदचिह्नों की पुष्टि की है। बाघ की मौजूदगी का दावा सिंगरौली के सरई पूर्व वन परिक्षेत्र के भलैया टोला जंगल का है। बाघ को ग्रामीणों ने देखा और इसकी सूचना वन अधिकारियों को दी। बताया जा रहा है कि भलैया टोला के जंगल में बाघ के दहाड़ने व जंगल में विचरण करने का वीडियो सोशल मीडिया पर पहले वायरल हुआ। इस पर वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सचेत रहने को कहा है। डीएफओ अखिल बंसल ने बताया कि सोशल मीडिया में वीडियो देखा गया है। वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते लेकिन जंगल में बाघ के पद चिह्न जरूर मिले हैं। इसी पर ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें