फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधी टूटी, घरों में घुसा बारिश का पानी

Wed, 06 Jul 2016 11:58 PM IST
सोनभद्र
विज्ञापन
बारिश से कोन क्षेत्र में टूटी नैकहा बंधी।
विज्ञापन
लगातार चार दिनों से क्षेत्र में हो रही बारिश अब नुकसान का रूप लेती जा रही है। क्षेत्र में अब तक कई घर व दर्जनों सड़क टूट चुके हैं। बावजूद इसके अभी तक प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिली है। बता दें कि क्षेत्र में दो वर्षों से बारिश नहीं होने से पानी निकासी का समुचित प्रबंध नहीं हो सका था। 
विज्ञापन


  तेज बारिश की वजह से मंगलवार को ग्राम पंचायत नकतवार के टोला नेकहा में 1983 में निर्मित बंधी टूट गई। इसकी वजह से बंधी के किनारे बसे सूर्यदेव, पप्पू और रमेश का घर गिर गया। अब तीनों  परिवार सड़क पर रात गुजरने को विवश हैं। वहीं ग्राम पंचायत चांचीकला, मिश्री, खेतकटवा, खेमपुर, कोन आदि में भी कई बंधी और घर अब तक गिर चुके हैं। उधर नकतवार, चन्नी खोखा, झारखंड मार्ग कई जगह पानी के बहाव से टूट गए हैं।

जिससे  इस मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है। ग्रामीणों ने डीएम से बंधी और सड़क मरम्मत कराने की मांग की है। वहीं ग्रामीणों की शिकायत पर महुद्दीनपुर के प्रधान श्रवण कुमार ने जेसीबी लगाकर जगह-जगह नाली खुदवाया और सड़क में जो बंद पड़ी पुलिया थी उससे भी पानी निकासी का रास्ता       बनवाया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

वहीं बभनी-

दुद्धी तहसील क्षेत्र स्थित बभनी-आसनडीह मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गया है। जबकि अभी पखवारे भर पूर्व पीडब्लूडी विभाग की ओर से इस सड़क की मरम्मत कराई गई है। बावजूद इसके सड़क जगह-जगह उखड़ गई है। बारिश के दिनों में राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क मरम्मत न कराए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बता दें कि बभनी-आसनडी मार्ग की मरम्मत की मांग ग्रामीण लंबे अरसे से कर रहे थे। अभी पखवारे भर पूर्व पीडब्लूडी विभाग की ओर से सड़क की मरम्मत का कार्य कराया गया, लेकिन सड़क जगह-जगह उखड़ गई है। ग्रामीण अयोध्या प्रसाद और मुहम्मद इकबाल ने कहा कि मानक के अनुरूप सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है। यही वजह है कि पखवारे भर पूर्व ही सड़क उखड़ गई।

बबलू जायसवाल और अनुज कुमार ने कहा कि लाखों रुपये मरम्मत के नाम पर पीडब्लूडी विभाग की ओर से खर्च कर दिया गया, लेकिन सड़क जस की तस ही रह गई है। ऐसे में ग्रामीणों को गड्ढेयुक्त सड़क से ही चलना पड़ रहा है। मनोज कुमार, गयासुद्दीन और सुनील कुमार ने कहा कि शीघ्र सड़क मरम्मत नहीं कराई जाती और इसकी जांच कराकर दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जाती है तो आंदोलन किया जाएगा। इस संदर्भ में पीडब्लूडी के अवर अभियंता महेश यादव का कहना है कि उन्हें सड़क उखड़ने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें