फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पूरे दिन बांधें राखी, एक घंटे अभिजित मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। भाई और बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व नौ अगस्त को मनाया जाएगा। इस बार रक्षाबंधन पर दिन भर भाइयों की कलाई पर बहनें राखी बांध सकेंगी।
विज्ञापन

वहीं, सुबह 11:30 बजे से दो 12:30 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। सावन के शुक्ल पक्ष के पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का विधान है। इस वर्ष पूर्णिमा तिथि आठ अगस्त की रात से शुरू होकर नौ अगस्त की दोपहर 1:24 तक है। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार दिन भर पूर्णिमा का मान रहेगा। नगर के आचार्य संतोष धर द्विवेदी ने कहा कि रक्षाबंधन में भद्रा से रहित पूर्णिमा उदयकाल व्यापिनी ग्राह्य होती है।
इस वर्ष भद्रा रात में समाप्त हो रही है। ऐसे में दिन भर रक्षाबंधन मनाया जाएगा। इसी तरह नगर के पं. संतोष कुमार ने कहा कि इस वर्ष रक्षाबंधन पर कर्क राशि में सूर्य, मकर में चंद्र होंगे। वहीं सौभाग्य योग, बव करण और श्रावण नक्षत्र अत्यंत शुभदायक होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें