अनपरा। आंधी-पानी से रविवार की रात क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था चरमरा गयी। करीब दस बजे रात आंधी से 132 केवी बांसी विद्युत सब स्टेशन ट्रिप हो गया। इससे क्षेत्र के सभी ग्रामीण इलाके एवं बीना, कृष्णशिला, ककरी, खड़िया, आईडब्लूएसएस कोल परियोजनाओं में विद्युत सेवा ठप हो गयी। रात 11 बजकर 41 मिनट पर चार्ज कर विद्युत सेवा चालू की गयी। इससे परियोजनाओं का काम शुरू हुआ।
अनपरा कॉलोनी गेट से बाजार जाने वाले मार्ग पर डिबुलगंज 32 केवी तार पर पेड़ गिर जाने से इससे जुडे़ तमाम ग्राम व भाठ क्षेत्र के दर्जनो टोलो में विद्युत सेवा ठप रही। जिसे सोमवार की दोपहर बाद चालू किया जा सका। वैनी: आंधी से बिजवार गांव के गुलाम कादिर पुत्र सेराज अली के घर का टिन शेड उड़ गया। डीबा गांव में जोधा की भैंस की देवरी बांध के किनारे बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।