फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई करने के बहाने डेढ़ लाख जेवर लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पसियान मोहाल में सोमवार को ठगों भाजपा नेता धर्मवीर त्यागी की मां का डेढ़ लाख का जेवर साफ करने के बहाने पार कर दिया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे राबर्ट्सगंज के वार्ड नंबर पांच पसियाना मोहाल निवासी बीजेपी के नगर उपाध्यक्ष धर्मवीर त्यागी के घर बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे। ठगों ने महिलाओं से पीतल के बर्तन, आभूषणों की सफाई कराने का आग्रह किया। उनकी बातों में आकर महिलाओं ने पूजा के पीतल के बर्तनों की सफाई कराई।
ठगों ने फिर उनकी मां से सोने का चेन, कान के दो तीन सेट आभूषण भी साफ करने के ले लिया। इसके बाद बंद टिफिन ये कहकर लौटाया कि आभूषण इसी में हैं। हल्का गरम करके आभूषण को निकाल लिजिएगा। मां ने टिफिन खोला तो कुछ नहीं था। उधर मौका पाकर दोनों फरार हो गए। उन्होंने बताया कि ठग करीब 32 ग्राम सोने का आभूषण ले गए हैं। चौकी प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि ठगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें