फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा भाजपा का सेवा पखवाड़ा

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज भाजपा जिला कार्यालय में बैठक को संबोधित करते जिला प्रभारी अशोक चौरसिया। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से भाजपा सेवा पखवाड़ा की शुरुआत करेगी। इस दौरान होने वाले कार्यक्रमों की सफलता के लिए सोमवार को बैठक कर रूपरेखा बनाई गई। जिला कार्यालय पर हुई बैठक में पदाधिकारियों को अलग-अलग कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री व जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने बताया कि पीएम मोदी का जन्मदिन पार्टी ने इस बार अलग तरीके से मनाने का निर्णय लिया है। सेवा कार्यों से जनता को प्रेरित करने के लिए 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा मनेगा। यह कार्यक्रम बूथ स्तर तक तो होंगे ही, सेवा कार्यों की प्रतिस्पर्धा भी होगी।
जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से पार्टी जनसरोकार के कार्यों से जुडे़गी। सेवा पखवाड़ा के दौरान लगभग एक दर्जन से अधिक गतिविधियां होंगी। 17 सितंबर को रक्तदान शिविर, 18 को निशुल्क स्वास्थ्य मेला, 19 को मोदी व्यक्तित्व प्रदर्शनी, 20 को स्वच्छता अभियान-सामान्य, 21 को स्वच्छता अभियान - अमृत सरोवर, 22 को जल ही जीवन जागरूकता कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

इसी क्रम में 23 को वोकल फॉर लोकल प्रदर्शनी, 24 को कृत्रिम अंग व उपकरण वितरण कैंप, 25 को पं. दीनदयाल जयंती व मन की बात, 26 को विविधता में एकता, 27 को लाभार्थियों की ओर से शुभकामना व अभिनंदन पत्र भेजवाना, 28 को प्रबुद्धजन/बुद्धिजीवी सम्मेलन, 29 को कोविड टीकाकरण केंद्रों पर स्टॉल, 30 को टीबी मुक्त राष्ट्र कार्यक्रम और एक अक्तूबर को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम होगा।
दो अक्टूबर को खादी की खरीद और जागरूकता अभियान के साथ पखवाड़ा का समापन किया जाएगा। बैठक में दुद्धी विधायक रामदुलारे गोंड, ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्राणमती देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य, ओमप्रकाश दुबे, अनिल सिंह गौतम, शिवकुमार गुप्ता, रंजना सिंह, रामसुंदर निषाद, जीत सिंह, कृष्णमुरारी गुप्ता, शंभू नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें