फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देने के लिए रखा डेढ़ सौ क्विंटल आलू फेंकवाया  

Tue, 09 Aug 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
potato - फोटो : getty images
विज्ञापन
 जिले में गरीबों को समाजवादी सूखा राहत पैकेट देने में लापरवाही बरतने कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम सीबी सिंह ने ठेकेदार को जिले में तहसील स्तर पर पैकेट तैयार कराने का निर्देश दिया है। मंगलवार को राबर्ट्सगंज में स्थित नवीन सब्जी मंडी परिसर में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मानिक चंद्र सिन्हा की देखरेख में पैकिंग का कार्य हुआ। गरीबों को देने के लिए रखा गया करीब डेढ़ सौ क्विंटल आलू फेंका गया।
विज्ञापन

सोमवार को आलू के सडने की खबर पर मौके पर जांच के लिए डीएम और एसपी लल्लन सिंह पहुंचे थे। इस दौरान पैकिंग के लिए रखे गए आलू से निकल रहे दुर्गंध से नाराज डीएम ने ठेकेदार को फटकार लगाते हुए सदर एसडीएम डा. विश्राम सिंह को मानक के अनुसार खाद्य सामग्री पैक करवा कर वितरण कराने का निर्देश दिया। चेतावनी देते हुए डीएम ने कहा कि शासन ने जिन कंपनी का सामग्री वितरित करने के लिए टेंडर दिया है, उसी कंपनी का खाद्य सामग्री गरीबों को दिया जाए।

गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधितों केा किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मंगलवार को राबर्ट्सगंज नगर में स्थित नवीन सब्जी मंडी परिसर में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी की देखरेख में समाजवादी सूखा राहत पैकेट तैयार किया गया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मानिक चंद्र सिन्हा ने बताया कि पैकिंग के लिए रखे गए करीब डेढ़ सौ कुंतल आलू को फेंकवा दिया गया। उधर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने आरोप लगाया है कि पूर्व में वितरित किए गए समाजवादी सूखा राहत पैकेट में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी की गई और खाद्य विभाग सोता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें